Wednesday, October 21st, 2026

महाराष्ट्र: यवतमाल, अमरावती और अकोला में फिर लग सकता है लॉकडाउन

मुंबई 
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार यवतमाल, अमरावती और अकोला जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किसी भी वक्त वहां सख्त पाबंदियों का ऐलान कर सकती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह बैठक की और उसी के आधार पर कदम उठाए जाने की संभावना है। अजित पवार ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने अमरावती, यवतमाल और अकोला जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है और कोरोना संक्रमण को लेकर वहां के हालातों का जायजा लिया है। जल्द ही उचित फैसला लिया जाएगा। ठाकरे ने राज्य में बठते केसों को लेकर एक आपात बैठक भी बुलाई है, जो दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह शामिल हैं। हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए जो 2021 में राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। जिलों में बुधवार को सबसे ज्यादा 230 नए मामले अमरावती में आए। यहां मंगलवार को 82 मामले आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि अकोला नगर निगम में बुधवार को 105 और मंगलवार को 67 नए मामले आए। सूत्र ने बताया, ''सरकार किसी भी वक्त यवतमाल, अमरावती और अकोला शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा सकती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सुबह इस पर चर्चा की। 
 

 

#महाराष्ट्र

Source : Agency

पाठको की राय